Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Weather Prediction: बरसो से मेघा, बरसात के साथ और बढ़ेगी ठंड; IMD Alert

Weather Prediction: बरसो से मेघा, बरसात के साथ और ठंड बढ़ेगी। दिल्ली और नॉर्थ इंडिया के अलग-अलग इलाकों में अगले 2 दिन में बारिश हो सकती है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में एक तरफ सर्दी का सितम जारी है. दूसरी तरफ, मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 दिन में बारिश होने का पूर्वानुमान (Rainfall Forecast) जताया है. बताया जा रहा है कि अगर बारिश हुई तो पारा और नीचे गिर सकता है।

 

न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

आज ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. आने वाली 31 जनवरी और 1 फरवरी को मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. ये बारिश दिल्ली वालों के लिए एक खुशखबरी भी ला सकती है. आइए उसके बारे में जानते हैं.

एयर पॉल्यूशन से राहत दिलाएगी बारिश?

हालांकि, अगर बारिश होती है तो दिल्ली वालों को एयर पॉल्यूशन से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है. दिल्ली में आज औसत एक्यूआई 361 रिकॉर्ड किया गया. जो कि बेहद खराब श्रेणी में है. पिछले कई दिन से दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के ऊपर बना हुआ है. हालांकि, बारिश के बाद दिल्ली में सर्दी जरूर परेशानी बढ़ाएगी.

कब और कहां-कहां होगी बारिश?

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 24 घंटे के बाद पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों और नॉर्थ राजस्थान में हल्की से मीडियम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

देश के इन इलाकों में बारिश की संभावना?

वहीं, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी हल्की से मीडियम बारिश की संभावना है. वहीं, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के बाकी हिस्सों, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, साउथ केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. बता दें कि सोमवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और असम में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई थी. ये बारिश अब अगले 2 दिन में उत्तर भारत में भी देखने को मिल सकती है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम