
मुंबई। आज देर शाम मुंबई में अचानक से मौसम बदल गया घाटकोपर इलाके में तेज आंधी से एक बड़ा होर्डिंग गिर गया जिसके नीचे दबने से 8 लोगों की मौत हो गई है. और 60 से अधिक लोग घायल हो गए
देर शाम अचानक आसमान में घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई. मुंबई में दिन के समय अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ तापमान नीचे गिर गया. मौसम विभाग की तरफ से मुंबई में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. ताजा अपडेट के अनुसार, होर्डिंग के नीचे दबने से 8 लोगों की मौत हो गई है. और 60 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
तेज हवा से खुद को बचाने के लिए लोग अपने-अपने घरों की ओऱ दौड़े. मुंबई के घाटकोपर इलाक़े में हाईवे किनारे की बड़ी होर्डिंग गिर गई. इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हो गए हैं।








