Latestमध्यप्रदेश

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR समेत MP-UP में अगले 2 दिन बारिश-आंधी का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR समेत MP-UP में अगले 2 दिन बारिश-आंधी का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट।तेज हवाएं, ओलावृष्टि और तापमान में गिरावट के आसार, कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, वहीं कई राज्यों के आसपास चक्रवाती परिसंचरण बन रहे हैं। इनके संयुक्त प्रभाव से राजधानी दिल्ली-NCR सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-NCR में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ हल्की बारिश के कई दौर देखने को मिलेंगे। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि AQI 135 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा।

मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलों का असर

मध्य प्रदेश में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के चलते अप्रैल का आधा महीना खराब मौसम के साथ गुजर सकता है। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर समेत 34 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

डिंडोरी और अनूपपुर में ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जबकि कई अन्य जिलों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, खुले स्थानों से दूर रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR समेत MP-UP में अगले 2 दिन बारिश-आंधी का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि