Weather Update: गंभीर चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय जल्द ही भारतीय तटों पर तबाही मचा सकता है। ओर बढ़ रहा है। फिलहाल यह मध्य अरब सागर से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर लगभग 6 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा। इस दौरान इसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
Extremely severe cyclonic storm #Biparjoy over east central Arabian Sea moved nearly north-northeastwards with a speed of 10km/h during last 6 hours.#BiparjoyCyclone pic.twitter.com/Xj4JLMHnap
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 11, 2023
मौसम बिभाग के अनुसार चक्रवात के आने से पेड़, बिजली के खंबे, सेलफोन टॉवर उखड़ सकते हैं। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। कोंकण और गोवा में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हो सकती है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में 14 और 15 जून को बहुत तेज बरसात होगी।
मछुआरों को चेतावनी
गुजरात प्रशासन ने बिपरजॉय चक्रवात को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है। समुद्र तट पर पेट्रोलिंग चल रही है, बोट सर्विस बंद है और 20 टीमें फील्ड पर तैनात हैं। लोगों को गोमती घाट पर जाने की मनाही की गई है। अभी से समुद्र में ऊंची लहरे उठने लगी हैं और मछुआरों को अगले 5 दिनों तक समुद्र में ना जाने की चेतावनी जारी की गई है। एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड के समुद्री तटों पर तैनात किया गया है। केरल के भी कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

