नई दिल्ली Weather Alert । उत्तर भारत समेत केरल राज्य में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। उत्तराखंड व केरल में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी क्षति पहुंचाई है। इन दोनों राज्यों में अभी तक 76 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उत्तर भारत में कई दिनों तक भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के नैनीताल क्षेत्र में ही मंगलवार तड़के सात अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 30 की मौत हो गई।