katniमध्यप्रदेश

नवांकुर संस्थाओं द्वारा राहगीरों की प्यास बुझाने की गई जल मंदिरों (प्याऊ) की स्थापना

नवांकुर संस्थाओं द्वारा राहगीरों की प्यास बुझाने की गई जल मंदिरों (प्याऊ) की स्थापन

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद की प्रेरक पहल जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 1मझगवां फाटक के ग्राम देवडोंगरा में, नवांकुर संस्था दिव्या जन कल्याण समिति बोहता के द्वारा, सेक्टर क्रमांक 3 कन्हवारा के अंतर्गत ग्राम मड़ई जुगियाकाप में नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी कटनी के द्वारा और सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर कौड़िया के ग्राम बड़खेरा में नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति कटनी के द्वारा जल मंदिर (प्याऊ )का शुभारंभ किया गया। विदित हो कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल के निर्देशानुसार 19 मार्च से 30 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तीन चरणों में विभिन्न अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जानी है। जिसके अंतर्गत 19 मार्च से 27 मार्च तक चलाए गए प्रथम चरण में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की जागरूकता के लिए प्रभात फेरी, कलश यात्रा, जल स्रोतों का पूजन, वृक्षों का पूजन, सहित जल मंदिरों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के मार्गदर्शन एवं नवांकुर संस्थाओं के समन्वय से 3 सेक्टरों में अलग-अलग ग्रामों में नवांकुर संस्थाओं के द्वारा राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए जल मंदिरों (प्याऊ) की स्थापना की गई है। इस अवसर पर विशेष रूप से जनप्रतिनिधियों के रूप में ग्राम पंचायत मझगवां सरपंच संतोष निषाद,ग्राम पंचायत कूड़ो सरपंच तेजभान सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष  राम पटेल, नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी राजू यादव, साध्वी निगम, गनपत कोल, नवांकुर संस्था के पदाधिकारी बाबू श्याम कोल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोहरी के अध्यक्ष शशिकांत पटेल, सचिव अजीत पटेल,भनपुरा-1 की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी चौधरी, सचिव श्रीमती राधा विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की छात्रा श्रीमती नेहा शुक्ला समाजसेवी विकास तिवारी सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Back to top button