मतदाता सूची का हुआ विधिवत प्रका
कटनी /निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज प्रदेश के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के अवलोकनार्थ मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन क्षेत्रीय मतदाताओं की उपस्थिति में किया गया. इसी कड़ी में शासकीय नवीन माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्शन में स्थापित चार मतदान केंद्र क्रमांक 146,147,148और 156 की मतदाता सूचियों का विधिवत वाचन बूथ,लेबिल के अधिकारी द्वारा प्रवक्ता अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत की निगरानी में श्रीमती मोहना जरगर सोनी, अजय पटेल, गायत्री देवी और रेखा तिवारी द्वारा किया गया.सभी चारों बी.एल.ओ.द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक आज से लगातार एक माह तक मतदाता गण अपनी सुविधानुसार मतदान केंद्र में रखी मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम,पता,आयु,मोबाइल नंबर आदि से जुड़ी तमाम अशुद्ध प्रविष्टियों को संसोधित करवाने के साथ ही, 18 वर्ष व उससे ज्यादा उम्र वाले सभी मतदाता गण अपना नाम अपने परिजनों के पते पर जुड़वा सकेंगे.इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी श्रीमती कविता जैन, जितेंद्र दुबे, श्रीमती रश्मि विश्वकर्मा निधि पटेरिया, नीलम श्रीवास, लक्ष्मीबाई राजकऔर भ्रत्य अनिल पाण्डेय की उपस्थिति रही.

