Site icon Yashbharat.com

Vivah Panchami 2020: कब है विवाह पंचमी? जानें राम विवाह महोत्सव का मुहूर्त एवं महत्व

आगरा के ग्वालियर हाईवे पर रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में मंगलवार को 56.94 लाख रुपये का डाका डालने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके हाथों में चाकू और तमंचे थे। इनमें दो बदमाश बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

जाते समय भी यही बोलकर गए किसी को बताया तो जान से मार देंगे। 15 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद बैंक के अफसरों और कर्मचारियों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दी।

विवेक यादव ने बताया कि बदमाश चारों को स्टोर रूम में ले आए। कैश के बारे में पूछने लगे। इस पर विवेक ने कहा कि काउंटर पर रखा है। बदमाशों ने कहा कि इसके अलावा कैश कहां रहता है? उन्होंने कहा कि अंदर है। इस पर दो बदमाश विवेक को धमकी देने लगे। उनकी गर्दन पर चाकू लगाकर कहा कि मरना नहीं है तो खोल दे इसको। अभी खोल दें। नहीं तो मर जाएगा।

 

इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर अनीता मीणा, डिप्टी मैनेजर विवेक यादव, कैशियर प्रशांकी बघेल, क्लर्क शशांक वीरेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत कुमार हैं। बैंक के डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि चार बजे ग्राहकों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है।

बैंक में कलेक्शन का कार्य किया जाता है। इसके बाद एटीएम से निकाले गए कैश की जानकारी वो लेते हैं। पुनीत मुख्य शाखा में क्लीयरेंस कराकर आता है। वह रोजाना चाय के लिए दूध लेने चला जाता है। बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है।

 

डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि शाम 4:50 बजे उन्होंने एटीएम में जाने के लिए बैंक का शटर खोला। गेट के पास दो लोग खड़े हुए थे। उनमें से एक ने उनके पेट पर चाकू लगा दिया। इसके बाद दोनों उन्हें खींचकर अंदर की तरफ ले आए। पीछे से दो और बदमाश दनदनाते हुए अंदर आ गए। सभी ने मास्क, मंकी कैप, हेलमेट, ग्लब्स के साथ जैकेट पहन रखी थीं। एक बदमाश ने कैश काउंटर पर जाकर कैशियर तो दूसरे ने मैनेजर पर तमंचा तान दिया। बदमाशों को देखकर दोनों घबरा गईं। बाकी दो बदमाशों ने विवेक के साथ ही शशांक पर भी चाकू लगा दिया। बदमाश कर्मचारियों को एक साथ पीछे की तरफ स्ट्रांग रूम के बगल में ले आए। यहां से स्टोर में ले गए। तलाशी लेकर मोबाइल निकालकर एक तरफ फेंक दिए।

 

Exit mobile version