Tuesday, May 19, 2026
Latest:
Healthफिटनेस फंडा

Vitamin B12 Rich Food: मांसपेशियों में दर्द विटामिन-B12 की कमी का संकेत, रोज जरूर खाएं ये चीजें

Vitamin B12 Rich Food: मांसपेशियों में दर्द विटामिन-B12 की कमी का संकेत, रोज जरूर खाएं ये चीजें । विटामिन बी12 एक प्रमुख पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर में रक्त उत्पादन, कोशिकाओं के निर्माण, मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल काम के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी12 की कमी होने पर थकान, कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई, भ्रम, अनियमित हृदय धड़कन जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही मांसपेशियों में भी दर्द की समस्या हो सकती है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, शरीर में Vitamin B12 की कमी होने पर रोज ये चीजें जरूर खाना चाहिए।

Vitamin B12 से भरपूर है पालक

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए पालक जरूर खाना चाहिए। पालक का सेवन आप सूप और सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। पालक के साथ में मशरूम, चुकंदर का सेवन करने से भी विटामिन बी12 भरपूर मिलता है।

साल्मन फिश जरूर खाएं

यदि आप शाकाहारी नहीं हैं तो साल्मन फिश का सेवन जरूर करना चाहिए। साल्मन फिश से सेवन से ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलता है। हेल्थ के लिए यह बहुत लाभकारी होता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

Vitamin B12 की कमी होने पर दूध या दूध से बनी चीजें जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व मिलते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और चीज आदि खाने से विटामिन बी12 मिलता है।

रोज एक अंडा खाएं

अंडे खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स होता है। अंडे का सेवन करने से शरीर को 0.6 ग्राम विटामिन बी12 मिलता है। उबला अंडा नियमित खाने से Vitamin B12 की कमी दूर होती है।

 

नजरअंदाज न करें Vitamin B12 की कमी

Vitamin B12 की कमी के लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाहिए। यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। बी12 की कमी के मामले में विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स भी सलाह दी जाती हैं। विटामिन बी12 की कमी के लक्षण महसूस हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

One thought on “Vitamin B12 Rich Food: मांसपेशियों में दर्द विटामिन-B12 की कमी का संकेत, रोज जरूर खाएं ये चीजें

Comments are closed.