katniLatestमध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव की तैयारियो में जुटे विष्णुदत्त, दिग्गज कांग्रेसी के भतीजे को दिलाई भाजपा की सदस्यता

लोकसभा चुनाव की तैयारियो में जुटे विष्णुदत्त, दिग्गज कांग्रेसी के भतीजे को दिलाई भाजपा की सदस्यता

कटनी। जैसे-जैसे आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे तैयारी और कार्यकर्ताओं में नया जोश तथा जान फूखने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जुट गए हैं, इसी क्रम में प्रदेश भर में कांग्रेसियो को भाजपा के पाले में लाने का सिलसिला भी लगातार जारी है ।

IMG 20240129 WA0061

जहां एक ओर शाहनगर जनपद अध्यक्ष आशीष खरे ने भाजपा प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा विधायक संजय पाठक का नगर में जोरदार स्वागत कर चर्चाओ का बाजार गर्म कर दिया है वही पवई विधानसभा के प्रतिष्ठित परौहा परिवार और दिग्गज कद्दावर कांग्रेसी पं गोविंद प्रसाद परौहा के भतीजे आदित्य उर्फ अंकित परौहा को भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिला दी है।

हालांकि यह सदस्यता कार्यक्रम पड़ोसी जिला कटनी में आयोजित हुआ था जहांपर आदित्य ने अपने अनेको साथियो के साथ भाजपा का भगवा और दामन थाम लिया है, आदित्य ने बताया कि उन्होने उनके साथी कृष्णा प्यासी, श्रीयांश गुप्ता, आयुष मल्होत्रा, आयुष साहू, आदित्य सेन, आदित्य विश्वकर्मा, वेदान्त मिश्रा, अरुण पटेल के साथ वी डी शर्मा जी के नेतृत्व में एवं कटनी युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, युवा मोर्चा नगर मंत्री अर्शिव सेन के सहयोग से सदस्यता ग्रहण की है और पार्टी के प्रति समर्पण की शपथ ली है।

Back to top button