जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प: दो गुटों में संघर्ष, 11 घायल; चाकू-कृपाण तक चले
जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प: दो गुटों में संघर्ष, 11 घायल; चाकू-कृपाण तक चले
जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प: दो गुटों में संघर्ष, 11 घायल; चाकू-कृपाण तक चले।ड्यूसबर्ग के मोर्स इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं।
जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प: दो गुटों में संघर्ष, 11 घायल; चाकू-कृपाण तक चले
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि झड़प के दौरान चाकू, कृपाण, पेपर स्प्रे और यहां तक कि पिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
बताया जा रहा है कि इस झगड़े में करीब 40 लोग शामिल थे। गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और फिर हिंसक झड़प में बदल गई।
घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस जांच जारी
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
🤯🇩🇪 Shocking scenes from Gurdwara Duisburg, Germany:
Sikhs fighting inside sacred space, turbans flying, kirpans drawn on each other over Golak money, and a forced takeover by the previous management, who lost the election.