बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रायोजित है इसे हिंदुओं को डराने के लिए अंजाम दिया गया: धीरेंद्र शास्त्री

बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रायोजित है इसे हिंदुओं को डराने के लिए अंजाम दिया गया: धीरेंद्र शास्त्री

रतलाम। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से जातिगत भेदभाव और छुआछूत की भावना खत्म करके हिंदुत्व के नाम पर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रायोजित है। इसे हिंदुओं को डराने के लिए अंजाम दिया गया है, लेकिन ऐसी साजिशों से हिंदुओं का डरने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी ताकतों को सबक सिखाना चाहिए। हिंदू डरे नहीं, छुआछूत खत्म हो और हिंदू एक हों, इसके लिए वह अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।

↑
Exit mobile version