Site icon Yashbharat.com

राजनीति के दंगल में जीतीं विनेश फोगाट, भाजपा के कैप्टन बैरागी को दी मात

vinesh phogat c757bdbd69cd3438f8ecf719b755151d

राजनीति के दंगल में जीतीं विनेश फोगाट, भाजपा के कैप्टन बैरागी को दी मात। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने 6015 वोटों की बढ़त से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 65080 वोट प्राप्त किए, जबकि भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। विनेश फोगाट की इस जीत को क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने भाजपा के मजबूत उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देते हुए यह जीत हासिल की है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों के वोट इस प्रकार रहे:

इनेलो के सुरेंद्र लाठर: 10158 वोट
जजपा के अमरजीत ढांडा: 2477 वोट
आप की कविता रानी: 1280 वोट
जुलाना विधानसभा क्षेत्र में चल रहे चुनावों में कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने महत्वपूर्ण बढ़त बनाई है। प्रारंभिक नतीजों के अनुसार, वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 6354 वोटों से पीछे छोड़ते हुए 11 राउंड के मतगणना में आगे चल रही हैं।

Exit mobile version