katniमध्यप्रदेश
बसस्टैंड आडिटोरियम में विक्रमोत्सव-2026 का हो रहा भव्य आयोजन
बसस्टैंड आडिटोरियम में विक्रमोत्सव-2026 का भव्य आयोज
कटनी -सृष्टि के आरंभ दिवस और भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत पर गुरुवार को यहाँ बस स्टैंड स्थित आडिटोरियम में विक्रमोत्सव 2026 का भव्य और अविस्मरणीय आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन कलेक्टर आशीष तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। इसके पूर्व बटुक आचार्यों ने स्वास्तिवाचन कर विक्रमोत्सव का आगाज किया।








