Monday, May 4, 2026
Latest:
katniLatest

मां जालपा देवी के दरबार में भक्तों की भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

मां जालपा देवी के दरबार में भक्तों की भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम।चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस Katni में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह तड़के से ही Maa Jalpa Devi Temple सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

हिंदू नव वर्ष के पहले दिन माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह करीब 3 बजे से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं।

माता जालपा देवी मंदिर में विशेष आकर्षक सजावट की गई है। वहीं शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भव्य सजावट और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

 परिक्रमा मार्ग और मंदिर परिसर में साफ-सफाई और कारपेट की व्यवस्था
 जगह-जगह ठंडे पानी के लिए प्याऊ लगाए गए
आकर्षक विद्युत सज्जा से मंदिर परिसर जगमगाया
भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि