विजयराघवगढ़ विधानसभा में सांसद वीडी शर्मा ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां,प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है: संजय पाठक
विजयराघवगढ़ विधानसभा में सांसद वीडी शर्मा ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां,प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है: संजय पाठक

- विजयराघवगढ़ विधानसभा में सांसद वीडी शर्मा ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धिया
- प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है: संजय पाठक
कटनी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक संजय पाठक ने विजयराघवगढ़ के सभी सात मंडलों में अलग अलग स्थानों पर आयोजित जनकल्याण शिविर, चौपाल बैठक, लाभार्थी संपर्क जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर संवाद किया । जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को उनके हितलाभ का वितरण भी गया।

इस दौरान जनकल्याण शिविर का शुभारंभ सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सजंय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन नगर परिषद अध्यक्ष पलक गौवर, संतोष केवट के द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ ।

जनता से संवाद करते हुए सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि सेवा व सुशासन का 12 वर्ष पूर्ण करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जनकल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इसमें पक्के घर, स्वच्छ पेयजल और मुक्त इलाज आयुष्मान भारत जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी लोग अब तक किन्हीं कारणों से योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं वह तीन दिनों तक चलने वाले शिविर व मेले में अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।
विधायक संजय पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यकाल के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। श्री मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल सेवा करने का रहा है । क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है जैसा कि देश की 150 करोड़ जनता जानती भी है ।
कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, मनीष देव मिश्रा, मृदुल मिश्रा,राजेश पटेल, रंगलाल पटेल, अजय पप्पू शर्मा, मनीषा शर्मा, गुरुदीप बेदी, भवानीराजा मिश्रा, श्रीराम सोनी, विवेक सिंह बघेल, प्रमोद सोनी आदि लोगों की उपस्थिति रही।








