विजय मामा’ निभाएंगे अपना फर्ज: तमिलनाडु में हर नवजात को मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी

तमिलनाडु सरकार का ऐतिहासिक फैसला: सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले हर नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी; सरकार निभाएगी 'मामा' का फर्ज

विजय मामा’ निभाएंगे अपना फर्ज: तमिलनाडु में हर नवजात को मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी; जानें किसे मिलेगा लाभ

चेन्नई : तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखते ही इतिहास रचने वाले नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार बड़े और चौंकाने वाले फैसले ले रही है। इसी कड़ी में तमिलनाडु सरकार ने एक अनूठी योजना ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ (Thaimaman Thanga Mothiram Thittam) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले हर नवजात शिशु को सरकार की तरफ से 1 ग्राम सोने की अंगूठी उपहार में दी जाएगी।

इस महत्वाकांक्षी योजना के सुचारू क्रियान्वयन, कड़े प्रबंधन और निगरानी के लिए सरकार एक विशेष ‘राज्य परियोजना/कार्यक्रम प्रबंधन इकाई’ का गठन करने जा रही है।

 ‘मामा’ बनकर सरकार देगी ₹13,600 का तोहफा

तमिलनाडु की समृद्ध संस्कृति में बच्चे के जन्म पर ‘थाईमामन सीर’ यानी सगे मामा की तरफ से उपहार देने की एक बेहद पवित्र परंपरा है।

 मुख्यमंत्री के जन्मदिन से लागू, अन्नादुरई की जयंती पर आधिकारिक शुरुआत

मुख्यमंत्री विजय ने अप्रैल 2026 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से यह वादा किया था, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है:

 सरकारी खजाने पर आएगा ₹755 करोड़ से अधिक का खर्च

अभिनेता से राजनेता बने विजय ने दो साल पहले ‘तमिलगा वेत्री कषगम (TVK)’ नामक पार्टी बनाई थी। हालिया विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अकेले 107 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वामदलों व अन्य सहयोगियों के समर्थन से राज्य में एक मजबूत गठबंधन सरकार बनाई। सत्ता संभालते ही शुरू की गई इस भव्य योजना के लिए सरकार ने सालाना 755.83 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है।

Exit mobile version