
Road Accident in Maharashtra Dhule: महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। ब्रेक फेल होने के बाद एक कंटेनर बेकाबू हो गया। कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद यह एक रेस्त्रां में जा घुसा और पलट गया। नीचे देखिए फोटो और वीडियो सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कंटेनर तेज गति से आता है और सबसे पहले एक कार को टक्कर मारता है। आखिरी में एक होटल में घुसते हुए पलट जाता है।
महाराष्ट्र हाईवे पुलिस ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर पलट गया। दुर्घटना धुले जिले के शिरपुर तालुका में हुई है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। उधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 15 लोगों की मौत की सूचना है। 15 से 20 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।









