Video: मोटर साइकिल बचाने के चक्कर में पलटी बस, कई लोग घायल
जबलपुर, सृृजन शुक्ला। खजरी खिरिया वायपास में मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में एक बस लहराते हुए बीच सड़क पर पलट गई। बस पर कम से कम 35 से 40 यात्री सवार थे। सामने आ रही मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। जहां मौके पर 15 से 20 लोग घायल हुए है जिन्हें विक्टोरिया लाया गया है तथा 4 लोग मेट्रो अस्पताल में भर्ती है।
बुढ़ागर रामपुर से कछपुरा स्टेशन जा रही थी बस
बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0807 सुबह 9 बजे के करीब रेलवे के प्रायवेट कर्मचारियों को बुढ़ागर रामपुर से कछपुरा स्टेशन कर्मचारियों को छोडऩे जा रही थी। अचानक रास्ते में एक मोटर साइकिल सामने से आ गई जिसके बाद खजरी खिरिया में मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में बस पलट गई।
पलटने के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पर 18 कर्मचारी घायल हो गए तथा 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें की 4 गंभीररूप से घायलों में ड्रायवर व कंडेक्टर भी है। घायलों को तुरंत विक्टोरिया ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

