katniमध्यप्रदेश

VIDEO: बिजली, पानी और सड़क, विकास की मूल अवधारणा में मध्यप्रदेश अव्वल- संजय पाठक

कटनी/बरही। मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है।

कुछ वर्ष पहले तक हमारा प्रदेश बिजली के लिए दूसरे प्रदेशों पर आश्रित रहता था आज हम सरप्लस बिजली बनाकर दूसरे प्रदेशों को दे रहे हैं बिजली पानी और सड़क यह किसी भी विकास की मूल अवधारणा होती हैं और इन सभी में मध्यप्रदेश अव्वल है। यह विचार आज प्रदेश के सूक्ष्म लघु उद्योग राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने मध्यप्रदेश ऊर्जा अधोसंरचना विकास दिवस पर बरही के बुजबुजा में 132 केव्ही के विद्युत सब स्टेशन के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। सब स्टेशन का ई लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया, जिसका उद्घाटन स्थल पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। ग्राम बुजबुजा में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। इस सब स्‍टेशन से 16 हजार उपभोक्‍ताओं  को लाभ मिलेगा।

729866b5 6fbd 41b0 99db 18666f053e15
तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन
बरही विकासखंड के मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन और मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना कार्यक्रम भी हुआ। दोपहर 3 बजे से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव भाषण का प्रसारण किया गया। क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री(लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम) संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्र के ग्राम बुजबुजा में बने 132 के बी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण कर बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए सौगात दी।

44f0d3f6 fe93 4b6d b180 b19b9a7b8484
तेंदूपत्ता संग्राहकों को साड़ी, थर्मस, चरण पदुका वितरित
इसके साथ बरही में आयोजित जिला स्तरीय सरल समाधान योजना के हितग्राहियो को बिजली बिल माफी योजना के प्रमाण -पत्र भी वितरित किए गए। मंत्री श्री पाठक ने यहां तेंदूपत्ता संग्राहकों को साड़ी, थर्मस, पानी की बॉटल, चरण पदुका आदि सामग्री वितरित की गई।

2275934c 8c15 423a a543 4bed1114ca7e

वहीं जमीन के मालिकाना हक के लिए पट्टे भी वितरित किए गए। इस दौरान संजय सत्येंद्र पाठक ने गरीब, मजदूर और किसानों के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और विकास कार्यों की जानकारी दी।सम्‍मेलन में 1 लाख 60 हजार हितग्राही संबल योजना के 62 हजार लोगों का प्रमाण पत्र बना।  विद्युत सब स्टेशन का निर्माण करीब 30 करोड़ की लागत से हुआ है उपकेन्द्र बनने से विजयराघवगढ़ विधान सभा और बरही में बिजली का समस्या से निजात मिल सकेगी। कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर सहित बिजली विभाग के अधिकारी तथा भाजपा नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Back to top button