Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

BJP Operation Lotus in MP; VIDEO: बसपा-सपा विधायक भी सामने आए, वित्तमंत्री भानोट ने कहा बेंगलुरु में भी ले गए है कुछ विधायक, पर सरकार को खतरा नहीं

गुरुग्राम। दिल्ली। Operation Lotus in MPते जी से बदलते घटनाक्रम के बीच अपडेट मिल रही है कि अब गुरुग्राम की होटल से 3 विधायक बाहर आ गए हैं। स्थानीय मीडिया की मानें तो रामबाई, बिसाहू लाल सिंह तथा भिंड से बसपा विधायक संजीव कुशवाहा Sanjeev Kushwaha होटल से बाहर उधर संजीव कुशवाहा ने मीडिया से साफ कहा कि उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ समाजवादी SP पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला Rajesh Shukla  भी साथ हैं। बीएसपी BSP विधायक ने साफ किया कि वह कमलनाथ Kamlnath सरकार के साथ हैं और सरकार को कोई खतरा नहीं है। उधर वित्तमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ विधायक बेंगलुरु ले जाये गए हैं।

Tarun bhanot तरूण भानोट का आरोप अरविंद भदौरिया ले गए विधायकों को

उधर इस मामले में प्रदेश के वित्तमंत्री तरुण भानोट ने भी साफ किया कि भाजपा नेता अरविंद भदौरिया कांग्रेस विधायकों को ले गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की चाल नाकामयाब कर दी गई है। श्री भानोट ने कहा कि सभी विधायक उनके सम्पर्क में हैं। श्री भानोट ने आरोप लगाया कि विधायक रामबाई Rambai से अभद्रता की गई। वित्त मंत्री ने कहा कि की कांग्रेस के कुछ विधायकों को बेंगलुरू ले जाने की कोशिश भी चल रही है लेकिन अब सब ठीक है सुबह पार्टी इसका खुलासा करेगी श्री भानोट ने दोहराया कि कमलनाथ सरकार पर कोई संकट नहीं है और वह पूरे 5 साल चलेगी। उन्होंने उल्टा भाजपा BJP  के विधायकों को संभाल कर रखने की नसीहत भी दे दी। हालांकि इससे एक बात तो जरूर है कि कुछ कांग्रेस विधायक अभी भी कांग्रेस के सम्पर्क में नहींहैं साथ ही उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट करने की बात भी पता चल गई है। इंतजार सुबह का है।

सपा SP विधायक राजेश शुक्ला ने कसा तंज

उधर मीडिया से बात करते सपा विधायक राजेश शुक्ला Rajesh Shukla ने स्वयं को बंधक बनाने से तो इनकार किया साथ ही तंज कसा की कम से कम इस बहाने कांग्रेस को हमारी चिंता तो हुई अलबत्ता उन्होंने किसी अनबन से इनकार किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम