Site icon Yashbharat.com

Video: फिल्मी स्टाइल में हेलमेट चुराकर हथिनी हुई रफूचक्कर, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

viral video hathi

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में हथिनी ने हाथ की सफाई दिखाई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को कई एंगल से देख रहे हैं। कुछ लोग हथिनी ने हेलमेट खा ली है। यह सोच अफ़सोस जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग हथिनी की मस्ती बता रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक हथिनी सड़क किनारे मस्ती में झूमकर वाकिंग कर रही है। सड़क किनारे बैरियर भी लगा हुआ है। इस बैरियर के साथ ही एक बाइक खड़ी है और बाइक के हैंडल पर हेलमेट रखा गया है। बाइक चलाने वाला व्यक्ति शायद किसी अन्य कार्य हेतु कहीं गया हुआ है।

तभी हथिनी उधर से गुजरती है, तो उसकी नजर पहले बाइक पर पड़ती है। इसके बाद हेलमेट पर पड़ती है। उस समय वह कुछ पल के लिए रूकती है और फिर हथिनी के मन में शरारत सूझती है। तभी हथिनी अपनी सूंढ़ की मदद से हेलमेट को हैंडल से निकालकर मुंह में दबाकर खिसक लेती है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि हथिनी किसी सैन्य छावनी में है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो शेयर हो चुका है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 4 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर कुछ लोगों ने हथिनी की जमकर तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों ने दुख प्रकट किया है। एक यूजर जागृति ने लिखा है- चिंता मत कीजिए, हथिनी इसे नहीं खाएगी…कुछ देर तक अपने मुंह में रखेगी। फिर फेंक देगी।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के Susanta Nanda IFS से ली गई है।

 

 

 

Exit mobile version