Site icon Yashbharat.com

VIDEO: देखते ही देखते जमीन में समा गई पूरी कार, जानिए क्यों हुआ ऐसा

20210613 184038

महाराष्ट्र का राजधानी मुंबई में मानसून के दस्तक के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से मुंबई और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कहीं सड़कें जलमग्न हो गईं तो कहीं बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इसी बीच मुंबई के घाटकोपर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पार्किंग में खड़ी एक कार देखते-देखते जमीन में धंस गई।

जमीन में कार धंसने की घटना पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर कहा है कि जहां पर कार जमीन में धंसी है वहां पर पहले एक कुआं था। कुछ लोगों ने इसे कंक्रीट के स्लैब से ढक दिया था और इसके ऊपर कारों को खड़ा करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने कहा कि घटना कोई घायल नहीं हुआ है। बारिश की वजह से जमीन घंसने के कारण यह घटना हुई है।

वहीं, बीएमसी ने भी बयान जारी कर कहा है कि इस कार हादसे से निगम का कोई लेना-देना नहीं है। यह घटना घाटकोपर इलाके की एक सोसायटी की है। बता दें कि मुंबई और आसपास के उपनगरीय इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया। लिहाजा बस और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र के 36 में से 21 जिलों में एक से 10 जून के बीच 60 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, एक से 10 जून के बीच इन जिलों में काफी अधिक बारिश हुई जो इस अवधि के औसत से साठ प्रतिशत अधिक है। मुंबई के अलावा तटीय जिले ठाणे, रायगढ और पालगढ़ भारी बारिश वाले जिलों में शामिल हैं। रत्नागिरि ,बुलढ़ाना,नागपुर और भंडारा में ‘अधिक वर्षा हुई वहीं आठ जिलों में सामान्य वर्षा हुई।

Exit mobile version