jabalpurLatest

Video: जबलपुर में मर्डर: पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी चाकू, विक्टोरिया में मौत

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ ,जिसके बाद चार युवकों द्वारा एक युवक पर दनादन चाकू से वार कर दिया है जहां युवक को विक्टोरिया ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार राजा सारिक 30 वर्ष मदार छल्ला स्थित अपने घर की ओर जा रहा है तभी वहां रहीम, छोटू, मुन्ना, आबिद वहां पहुंचे और राजा से गाली गलौज करने लगे जिसके बाद विवाद बढ़गया और इन चारों ने चाकू से राजा पर दनादन वार कर दिए, वह घायल हो गया। तभी क्षेत्रीय जन और राजा के परिजन उसे विक्टोरिया लेकर आए जहां पर उसकी मौत हो गई।

क्या है मामला
घटना हनुमानताल थाना के टेढ़ी नीम बाबा टोला की है जहां एक ऑटो चालक सारिक और उसके एक साथी बकरीदी पर क्षेत्र के ही चार युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस घटना में ऑटो चालक सारिक की मौत हो गई है जबकि उसका साथी बकरीद गंभीर रूप से घायल हो गया है। इधर घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों के साथ मृतक का पुराना विवाद चला आ रहा है, आज रात एक बार फिर मृतक सारिक और हमलावर आमने-सामने आ गए, हमलावरों ने पहले तो उसे बात करने के लिए बुलाया फिर किसी बात पर दोनों ही पक्षों में विवाद हो गया।

धीरे धीरे विवाद इस कदर बढ़ा कि हमलावरों ने ऑटो चालक सारिक और उसके साथी बकरीदी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में सारिक की जहां मौत हो गई है तो वहीं उसके साथ बकरीदी की हालत गंभीर बनी हुई है।

हमलावरों में रहीम, आबिद, बड्डा और छोटू के नाम सामने आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों ने विक्टोरिया में जमकर हंगामा किया।

Back to top button