Site icon Yashbharat.com

Video: जबलपुर पुलिस ने प्रशासन एवं नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कराया दुराचारी का मकान जमींदोज

yashbharat breaking

जबलपुर।  दुराचारी के द्वारा थाना रांझी अंतर्गत मोहनिया मुंडी टोरिया में 600 वर्गफुट शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रूपये है पर अवैध कब्जा कर 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित मकान को जमींदोज कर शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

मध्यप्रदेश शासन द्वारा भू-मफिया, राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं।

दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 27-3-21 को कलेक्टर जबलपुर  कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना रांझी अंतर्गत मोहनिया मुंडी टोरिया निवासी गोपाल महोबिया पिता हुब्बीलाल महोबिया उम्र 59 वर्ष जिसके विरूद्ध महिला सम्बंधी अपराध के थाना रांझी में 2 प्रकरण अपराध क्रमांक 745/06 धारा 1902, 506, 354, 341 एवं अपराध क्रमांक 435/2020 धारा 376 ए,बी, भादवि एवं 3, 4, 5, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है के द्वारा 600 वर्गफुट शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रूपये है पर अवैध कब्जा कर 10 लाख रुपये की लागत से मकान का निर्माण किया गया था को जमीदोंज करते हुये शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

उल्लेखनीय है कि दुराचारी गोपाल महोबिया वर्ष 2020 में एक 8 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया था, जो वर्तमान में उक्त दुराचार के प्रकरण में केंद्रीय जेल जबलपुर में विरुद्ध है।

विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राॅझी मोहम्मद इसरार मंसूरी, तहसीलदार श्याम चंदेल थाना प्रभारी राॅझी  आर.के. मालवीय पुलिस बल के साथ तथा आर.आई. राजेन्द्र सेन, हर्षवर्धन, एवं नगर निगम के उपायुक्त  वेदप्रकाश नगर निगम के अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।

Exit mobile version