jabalpurLatest

Video: कोरोना वैक्सीन के ड्राय रन की कलेक्टर ने की मॉनिटरिंग

जबलपुर – कोरोना वेक्सीन लगाने का आज सुबह जबलपुर में भी पूर्वाभ्यास किया गया ।

पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) का आयोजन जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज और मेट्रो हॉस्पिटल में किया गया था । कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया हॉस्पिटल) पहुँचकर ड्राई रन का अवलोकन किया ।

जिला पंचायत के सीईओ और अपर कलेक्टर संदीप जीआर मेट्रो हॉस्पिटल में तथा मेडिकल कॉलेज में डीन डॉ प्रदीप कसार कोरोना का टीका लगाने की तैयारियों के तहत आयोजित इस रिहर्सल पर नजर रखे हुये थे ।

Back to top button