Latest

VIDEO: इलाहाबाद का नाम बदलने पर योगी का करारा जवाब- मां-बाप ने तुम्हारा नाम रावण और दुर्योधन क्यों नहीं रखा ?

लखनऊ। इलाहाबाद का नाम बदलने को लेकर उठे विवाद पर पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है. उन्होंने सवाल उठाने वालों से पूछा है कि तुम्हारा नाम तुम्हारे माता-पिता ने रावण और दुर्योधन क्यों नहीं रखा. सीएम उत्तराखंड में ज्ञान कुंभ में शामिल होने गए थे. जहां मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने ये बयान दिया.

योगी से मीडिया ने पूछा कि विपक्ष का आरोप है कि सरकार अपने एजेंडे के तहत नाम बदाल रही है, तो क्या जरूरत है नाम बदने की. इस पर योगी ने जवाब दिया कि लोग कहते हैं कि क्यों नाम बदल दिया, नाम से क्या होता है? मैंने कहा कि तुम्हारे मां-बाप ने तुम्हारा नाम रावण और दुर्योधन क्यों नहीं रखा?

वैसे बता दें कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के बाद से ही यूपी के बाकी शहरों के नाम बदले की भी मांग उठने लगी है. बिहार के राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने अब लखनऊ का नाम बदलने की गुजारिश की है. लालजी टंडन का कहना है कि लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि लखनऊ को लक्ष्मण ने बसाया था और पुरातन काल में इसे लक्ष्मणपुर के नाम से जाना जाता था.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply