महाकौशल की खबरें

VIDEO:अवैध उत्खनन पर शिकंजा, तेंदूखेड़ा में SDM की कार्रवाई से हड़कंप

दमोह।जिले में चल रहे अवैध उत्खनन माफियाओं  पर प्रशासन का शिकंजा कसा है। जिले के संचालित अवैध उत्खनन अड्डों पर प्रशासन ने छापामार कार्यवाही करते हुए रेत से भरे दो डंपर जप्त करने में सफलता हासिल की है ।

यह कार्यवाही तेंदूखेड़ा एस डी एम गगन बिसेन ने  अंजाम देते हुए दोनों ही डंपर को पुलिस अभिरक्षा तेंदूखेड़ा में रखवा दिया है।  खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया है सुबह सुबह हुई इस कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया तेंदूखेड़ा एसडीएम गगन बिसेन और तहसीलदार विकास जैन इस कार्यवाही को अंजाम दिया है लंबे समय से पूरे क्षेत्र में अवैध रेत का भंडारण की खबर मिल रही थी।

इनका कहना 

यह कारवाही निरंतर जारी रहेगी। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

  गगन बिसेन ( एस डी एम तेंदुखुखेड़ा )

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply