FEATUREDधर्मराष्ट्रीय

Vastu: Pitar Paksha-वास्तु शास्‍त्र में पूर्वजों की तस्वीरों को किचन, बेडरूम और सीढ़ियों वाले स्थान पर लगाने की भी मनाही,घर की इस दिशा में लगाएं पूर्वजों की फोटो

Vastu: Pitar Paksha-वास्तु शास्‍त्र में पूर्वजों की तस्वीरों को किचन, बेडरूम और सीढ़ियों वाले स्थान पर लगाने की भी मनाही,घर की इस दिशा में लगाएं पूर्वजों की फोटो पितृ पक्ष शुरू हो गए हैं और इस दौरान पितरों के निमित्‍त रोजाना अनुष्‍ठान किए जाते हैं. वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार पितरों की कृपा पाने के लिए घर में उनकी फोटो सही जगह पर लगाएं.

हिंदू धर्म के अनुसार पितृ पक्ष के 15 दिनों में पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं. पितृ पक्ष के दौरान पितरों की आत्‍मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि किया जाता है.

इससे पितरों को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं. लोग अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए अपने घर में पूर्वजों की तस्‍वीर भी लगाते हैं. वास्‍तु शास्‍त्र में पितरों की तस्‍वीर को बहुत महत्‍व दिया गया है. यदि पितरों की तस्‍वीर सही दिशा में और सही जगह पर लगी हो तो बहुत लाभ देती है. वहीं गलत जगह पर लगी पूर्वजों की तस्‍वीर जीवन में मुश्किलें बढ़ा सकती है. आइए जानते हैं कि घर में पितरों की तस्‍वीर कहां लगानी चाहिए.

 

घर में पूर्वजों की तस्‍वीर लगाने की सही दिशा

पूर्वजों की तस्वीर हॉल या मुख्य बैठक वाले कमरे की दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दीवार की तरफ लगाना ज्यादा लाभदायक होता है क्‍योंकि दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है. वहीं पूर्व दिशा या ईशान कोण में पूर्वजों की तस्‍वीर लगाना परिवार को संकट में डाल सकता है क्‍योंकि यह देवी-देवताओं की दिशा हो सकती है और इस गलती से वे नाराज हो सकते हैं.

इन बातों का रखें विशेष ध्‍यान

  • मान्यता है कि पितृ भी देवताओं के समान शक्तिशाली होते हैं लेकिन देवताओं के पूजा स्थल में पूर्वजों की फोटो कभी ना रखें. इससे घर में बड़ा वास्‍तु दोष पैदा होता है. हमेशा पितरों को अलग स्‍थान पर रखें.

  • पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय ध्‍यान रखें कि तस्वीर या तो टेबल आदि पर रखें या दीवार पर तस्‍वीर लगाएं तो उसके नीचे लकड़ी आदि का सपोर्ट लगाएं. तस्वीर लटकी या झूलती हुई ना रहे.

  • ना ही कभी पूर्वजों की तस्वीर पर जाले या धूल-मिट्टी रहें. हमेशा पूर्वजों की तस्‍वीर को अपने घर में सम्मानपूर्वक और सही दिशा में लगाएं.

  • पूर्वजों की तस्‍वीर पर चढ़ी माला टूटी या खराब ना हो. समय-समय पर माला बदलते रहें.

  • वास्तु शास्‍त्र में पूर्वजों की तस्वीरों को किचन, बेडरूम और सीढ़ियों वाले स्थान पर लगाने की भी मनाही की गई है. इससे पारिवारिक कलह बढ़ती है, घर में अशांति रहती है.

  • ना ही पितरों की तस्वीर को जीवित लोगों की तस्‍वीर के साथ लगाएं. ऐसा करना अशुभ होता है. साथ ही जिस जीवित व्‍यक्ति की तस्‍वीर लगी है, उसकी आयु में कम होती है.

Back to top button