रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह पर विविध धार्मिक आयोजन कल
शहर के मंदिरों सहित कई जगह होंगे भव्य आयोजन, गायत्रीनगर में लगेगा दिव्य दरबार

कटनी। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह है। हालांकि तिथि के अनुसार अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ 11 दिन पहले 11 जनवरी को मनाई जा चुकि है लेकिन शहर में कल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाने मंदिरों सहित दूसरे स्थानों पर तैयारियां जोरों पर हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, जिसे विश्वभर में देखा गया था। वहीं अयोध्या में तिथि के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं बल्कि 11 जनवरी 2025 को मनाई जा चुकि है लेकिन देश भर में वर्षगांठ कल 22 जनवरी को ही मनाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने वाला है। कैलेंडर के अनुसार शहर में राम मंदिर की यह वर्षगांठ कल 22 जनवरी को मनाई जाएगी। शहर के मंदिरों सहित दूसरे स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्यता केे साथ मनाए जाने भक्तों के द्धारा तैयारियां की जा रही हैं। गायत्री नगर स्थित गोल्डन सिटी एक्सटेंशन में विघा लोक सेवा फाउंडेशन एवं खरे कंस्ट्रक्शन के संयुक्त तत्वाधान में प्राण प्रतिष्टा समारोह की वर्षगांठ पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजनकत्र्ता ज्योति विनय दिक्षित ने बताया कि कल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वर्षगांठ पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ से होगी। प्रात: 10 बजे से 151 बच्चों के द्धारा 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध त्रिकालदर्शी संत श्री रामलला सरकार ने दिव्य दरबार का आयोजन दोपहर 1 बजे से होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से श्री श्यामा श्याम भजन मंडल द्धारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद रात्रि 8 बजे से समारोह में उपस्थित प्रबुद्धजनों व वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। वहीं रात्रि 9 बजे से विभिन्न कालाकारों के द्धारा प्रभू राम के जीवन पर आधारित सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण से किया जाएगा।







