Vaibhav Suryavanshi: T20 में मचाया था गदर, लेकिन श्रीलंका में वनडे डेब्यू पर ‘बेरंग’ दिखे वैभव सूर्यवंशी; जानें कैसा रहा प्रदर्शन

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला, आईपीएल (IPL) में 15 गेंद पर फिफ्टी जड़ने वाले वैभव महज 14 रन बनाकर हुए आउट।

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल (IPL) और घरेलू टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के लिए वनडे फॉर्मेट की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभी कुछ ही दिनों पहले तक जिस बल्लेबाज का बल्ला मैदान पर आग उगल रहा था, वह श्रीलंका की टर्निंग और धीमी पिच पर बिल्कुल बेरंग नजर आया। टी20 के इस धाकड़ बल्लेबाज की वनडे फॉर्मेट में असली परीक्षा शुरू हो चुकी है।

Vaibhav Suryavanshi: T20 में मचाया था गदर, लेकिन श्रीलंका में वनडे डेब्यू पर ‘बेरंग’ दिखे वैभव सूर्यवंशी; जानें कैसा रहा प्रदर्शन

श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

श्रीलंका की मेजबानी में भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच हाई-वोल्टेज ट्राई सीरीज (Tri-Series) का आगाज हो चुका है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीता और श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी से एक धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद थी। प्रभसिमरन ने पारी की शुरुआत की लेकिन वे पहला ही ओवर मेडन खेल गए। इसके बाद स्ट्राइक पर आए वैभव सूर्यवंशी से फैंस को उम्मीद थी कि वे अपना पुराना रौद्र रूप दिखाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

12 गेंदें, 14 रन: स्ट्राइक रेट ने किया निराश

टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए काल बनने वाले वैभव सूर्यवंशी वनडे मैच में क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके।

IPL का वो तूफान: बता दें कि इसी साल आईपीएल के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 15 गेंदों पर अर्धशतक (50) ठोक दिया था। लेकिन टी20 और वनडे फॉर्मेट के साथ-साथ श्रीलंका की पिचों के बदलते मिजाज ने इस युवा खिलाड़ी को आते ही बड़ा झटका दिया है।

वापसी के लिए अभी बाकी हैं 3 मैच

भले ही वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में फ्लॉप रहे हों, लेकिन उनके पास खुद को साबित करने के अभी और मौके मिलेंगे। इस ट्राई सीरीज के नियम बेहद साफ हैं Vaibhav Suryavanshi: T20 में मचाया था गदर, लेकिन श्रीलंका में वनडे डेब्यू पर ‘बेरंग’ दिखे वैभव सूर्यवंशी; जानें कैसा रहा प्रदर्शन

इसका मतलब यह है कि वैभव के पास लीग फेज में अभी 3 मैच और बाकी हैं। हालांकि, श्रीलंका की मुश्किल परिस्थितियों और पिचों पर स्पिनर्स के सामने रन बनाना वैभव के लिए कतई आसान नहीं होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आने वाले मैचों में किस तरह की रणनीति के साथ वापसी करते हैं।

Exit mobile version