Latest

Uttarkashi Tunnel Rescue Update: Video दीपावली से देव दीवाली तक इंतजार ही इंतजार, आज 17 दि‍न, श्रमिकों के बाहर आने का प्रयास शुरू; रेस्क्यू टीम महज 5 मीटर दूर, जल्द मिल सकती है बड़ी सफलता

Uttarkashi Tunnel Rescue Update: Video दीपावली से देव दीवाली तक इंतजार ही इंतजार, आज 17 दि‍न, श्रमिकों के बाहर आने का प्रयास शुरू; रेस्क्यू टीम महज 5 मीटर दूर, जल्द मिल सकती है बड़ी सफलता

 

 

परिजनों ने शुरू की तैयारी

फंसे हुए 41 मजदूरों के परिजनों को तैयार रहने और मजदूरों के कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा गया है। मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा।

सुरंग के बाहर बढ़ी हलचल

जैसे-जैसे टीम मजदूरों के नजदीक पहुंच रही है वैसे-वैसे सुरंग के बाहर हलचल भी बढ़ गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह भी सिलक्यारा पहुंचे हैं। वह मैन्युअल ड्रिलिंग का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गए हैं।

52 मीटर तक तैयार हुआ एस्केप पैसेज

सीएम धामी ने कहा कि सुरंग के अंदर एस्केप पैसेज 52 मीटर तक तैयार कर लिया गया है। 57 मीटर पर एस्केप पैसेज आर-पार हो जाएगा। अब मेटल के टुकड़े मिलना कम हो गए हैं। इसलिए जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की उम्मीद है।

सीएम धामी ने ली बचाव अभियान की जानकारी

 

उन्होंने कहा कि जल्दी मजदूरों को निकालने की उम्मीद है। सुरंग के अंदर मैन्युअल ड्रिलिंग में तेजी है। 57 मीटर तक ड्रिलिंग होनी है। 57 मीटर की दूरी पर सुरंग में पहुंचेंगे। सीएम धामी ने बचाव अभियान की जानकारी ली।

‘सुरंग में सब ठीक है, जल्द मजदूरों को निकाल लिया जाएगा’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर से रेस्क्यू का जायजा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी है। सीमेंट को अभी काटा जा रहा है। सुरंग में सब ठीक है, जल्द मजदूरों को निकाल लिया जाएगा। 52 मीटर अंदर जा चुके हैं, ज्यादा दिक्कत नहीं है। बड़ी बाधाएं दूर कर ली गई हैं।

वर्टिकल ड्रिलिंग 40 और पांच मीटर हुई मैन्युअल ड्रिलिंग

आज सुबह तक सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग 40 मीटर तक हो गई है। वहीं सुरंग के अंदर मैन्युअल ड्रिलिंग भी पांच मीटर तक पूरी कर ली गई है। वर्टिकल ड्रिलिंग अभी 46 मीटर और शेष है। वहीं मैन्युअल ड्रिलिंग सात मीटर और होना बाकी है। कोई अड़चन नहीं आई तो रेस्क्यू ऑपरेशन आज पूरा हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे हुए हैं, जिनके आज सिलक्यारा पहुंचने की सूचना है।

पानी से सुरंग पर बनी भोलेनाथ की आकृति

सुरंग के मुहाने पर सोमवार को पानी के रिसाव से एक आकृति बनी। स्थानीय लोगों ने इसे शिव की आकृति बताया। लोगों का कहना है कि सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की रक्षा करने के लिए स्वयं शिव आ गए हैं, अब उन्हें कुछ नहीं होगा।

Back to top button