
Uttarkashi Tunnel Rescue: 41 मजदूरों ने जीती ‘जिंदगी’ की जंग, 17 वें दिन 408 घंटे बाद मौत को मात दे बाहर आए । उत्तराखंड की सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 मजदूर एक-एक करके बाहर निकाले जा रहे हैं. अंधेरी टनल से बाहर आने वाले पहले मजदूर झारखंड के होरो रहे, जिनका उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वागत किया.
यूपी के मिर्जापुर में अखिलेश के बाहर आने के इंतजार में परिवार
12 नवंबर से उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रेस्क्यू को लेकर मिर्जापुर वासियों की दिल की धड़कन बढ़ी रही। टनल में फंसे मिर्जापुर के युवक अखिलेश की सुरक्षित वापसी को लेकर अदलहाट में रह रहा परिवार टकटकी लगाए टीवी देखता रहा। साथ ही फोन से संपर्क कर रेस्क्यू में लगने वाले समय इत्यादि की जानकारी भी लेता रहा। गांव में भी लोग अखिलेश की सुरक्षा को लेकर भगवान से कामना करते देखे गए।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: As the rescue operations enter final stage, sweets being distributed among the family members of Anil Bedia, one of the workers who is trapped in the Silkyara tunnel pic.twitter.com/fkLLj6SLEI
— ANI (@ANI) November 28, 2023

उत्तराखंड की सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 मजदूर एक-एक करके बाहर निकाले जा रहे हैं. अंधेरी टनल से बाहर आने वाले पहले मजदूर झारखंड के होरो रहे, जिनका उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वागत किया.
#WATCH उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्कयारा सुरंग बचाव स्थल से रवाना हुए। pic.twitter.com/N2oYavnRiP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2023








