Saturday, May 16, 2026
FEATUREDkatniLatestअंतराष्ट्रीयमध्यप्रदेश

URI में घुसपैठ की कोशिश करते दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर,

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नियंत्रण रेखा के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकियों का एक समूह घुसपैठ की फिराक में है। इसके बाद सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया था और घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया। लगातार बारिश और खराब दृश्यता का फायदा उठाकर सशस्त्र आतंकियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ करने का प्रयास किया।

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नियंत्रण रेखा के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकियों का एक समूह घुसपैठ की फिराक में है।

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जवानों का आतंकियों के समूह से टकराव हुआ। अंधेरा होने तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकी मारे गए। प्रवक्ता ने बताया, बचे हुए आतंकी साथियों का शव लेकर वापस चले गए। रात भर इलाके पर निगरानी रखी गई।

अंधेरा होने के कारण शनिवार पूरी रात सुरक्षाबलों ने इलाके की कड़ी घेराबंदी करते हुए निगरानी रखी। रविवार को उजाला होते ही घटना स्थल की तलाशी ली गई। वहां से दो एके राइफलें, छह पिस्तौल, चार चीन में बने ग्रेनेड, कंबल और दो खून से सने बैग की बरामदगी हुई। पाकिस्तानी और भारतीय नोट, पाकिस्तानी दवाएं और खाने का सामान भी मिला।

घायल आतंकी साथियों के शव लेकर भागे
प्रवक्ता ने बताया कि खून से सने दो बैग की बरामदगी से पुष्टि होती है कि कम से कम दो आतंकी मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अपना वजन कम करते हुए नियंत्रण रेखा के पार भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम