UPMSP UP Board Result 2023: Topper शुभ का सपना है IAS अफसर बनना, हाईस्कूल 89.78 फीसदी तो 12वीं का 75.52 प्रतिशत पास

UPMSP UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दी। छात्रों से अपील है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परिणाम देखें। परीक्षा परिणाम प्रयागराज में स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्यालय से जारी किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर्स के नामों की घोषणा की गई।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया है। शुभ को 97.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शुभ बड़े होकर आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। 10वीं में शुभ महोबा जिले के दूसरे टॉपर थे। इस बार उन्होंने प्रदेश टॉप किया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम board की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। 10वीं में प्रियांशी सोनी और 12वीं में शुभ चपरा ने टॉप किया है। हाईस्कूल का रिजल्ट 89.78 फीसदी तो 12वीं का 75.52 प्रतिशत रहा है।
- रैंक 1: सुभाष छाबड़ा, महोबा
- रैंक 2: सौरव गंगवार, पीलीभीत
- रैंक 3:अनामिका, इटावा
- रैंक 3: प्रियांशु उपाध्याय, फतेहपुर
- खुशी, फतेहपुर सुप्रिया, सिद्धार्थनगर
UP Board 10th Topper List 2023: ये है यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर
- प्रियांशी सोनी, सीतापुर
- सुशांत पाण्डेय, कानपुर देहात
- निस्ताक नूर, अयोध्या








