अपडेट -मासूम कि मौत के मामले मे बजरंग दल ने किया पुतला जला कर प्रदर्शन जल्द कार्यबाही नहीं हुयी तो होगा उग्र आंदोलन दी चेतावनी

अपडेट -मासूम कि मौत के मामले मे बजरंग दल ने किया पुतला जला कर प्रदर्शन जल्द कार्यबाही नहीं हुयी तो होगा उग्र आंदोलन दी चेतावनी
कटनी: जिला अस्पताल में 14 वर्षीय मासूम बालिका की मौत के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला अस्पताल के बाहर अस्पताल प्रबंधन का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बालिका की मौत चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टरों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जिलेभर में उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की होगी।
बजरंग दल पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मासूम की मौत को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों में भी आक्रोश देखा गया है।








