सगमा रेलवे स्टेशन पर हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला पैर, हाटी खुशियारा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल

सतना। जिले के सगमा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। ट्रेन में चढ़ते समय अचानक पैर फिसलने से युवक सीधे ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाटी खुशियारा का रहने वाला है घायल युवक

हादसे में घायल युवक की पहचान अंजनी तिवारी के रूप में हुई है, जो हाटी खुशियारा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

RPF की तत्परता, जिला अस्पताल में इलाज जारी

घटना सगमा रेलवे स्टेशन की है, जहां ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यह हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म पर यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाई और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें-  पोंसरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों का हुआ उपचार,‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण के साथ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने की सेवा कार्यों की शुरुआत