UP zila Panchayat Adhyaksh Chunav: विधानसभा चुनाव 2022 पर योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार किया ओवैसी का चैलेंज, बोले- 300+ सीट जीतेंगे

yogi

UP zila Panchayat Adhyaksh Chunav: उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम में भाजपा का दबदबा नजर आया। इस तरह से 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस सत्ता के सेमीफाइनल में भाजपा ने धमाकेदार जीत दर्ज की। अब तक के परिणामों के मुताबिक, भाजपा ने कुल 75 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सपा ने पांच और रालोद ने एक सीट पर फतह हासिल की। 75 में से 22 अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिसमें 21 सीटें भाजपा और एक सीट सपा के खाते में गई। इस जीत के बाद भाजपा ने जीत का पूरा श्रेय सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। वहीं सपा की प्रदर्शन निराशाजनक रहने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने बसपा पर निशाना साधा है। नतीजों के बाद यूपी कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया गया कि BSP में B का मतबर भारतीय जनता पार्टी है।

2022 विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 300 से ज्यादा सीटें: योगी आदित्यनाथ

UP zila Panchayat Adhyaksh Chunav परिणाम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता हैं। अगर उन्होंने बीजेपी को (2002 के विधानसभा चुनाव के लिए) चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता ने उनकी (असदुद्दीन ओवैसी) चुनौती स्वीकार कर ली है। इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में (2002 में) सरकार बनाएगी। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अगले चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

इसे भी पढ़ें-  करवा चौथ 2026: MP में आज सिंगरौली में सबसे पहले तो आलीराजपुर में सबसे देर से दिखेगा चांद, जानिए कटनी की सुहागिनों को कितना करना होगा इंतजार

परिणाम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपी की टीमों को बधाई दी। साथ ही प्रशासन का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने शांतिपूर्वक ये चुनाव सम्पन्न करवाए। अखिलेश यादव के आरोप का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, भाजपा जब लोकसभा चुनाव जीती थी, तब ईवीएम पर आरोप लगे थे। इसलिए विपक्ष सिर्फ हार का बहाना खोजता। भाजपा उपचुनाव में हारी है। प्रशासन का दुरुपयोग करना होता तो वहां कर लेते। भाजपा जीते तो ईवीएम या प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप और सपा जीते तो उनकी मेहनत?

UP zila Panchayat Adhyaksh Chunav: खास बातें

  • कुल 75 में से 67 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सपा ने पांच और रालोद ने एक सीट हासिल की

  • 22 अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिसमें 21 सीटें भाजपा और एक सीट सपा के खाते में गई

  • शनिवार को 53 जिलों के आए परिणाम, जिसमें भाजपा ने 46 और सपा ने चार सीटें जीतीं

  • जौनपुर से माफिया धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी निर्दलीय जीतीं, प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल की माधुरी पटेल विजयी

UP zila Panchayat Adhyaksh Chunav: जीत के बाद पीएम मोदी ने दिया यह संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी। पीएम मोदी ने जीत का श्रेय योगी आदित्यनाथ को दिया। साथ ही कहा कि यह सरकार के किए गए विकास कार्यों पर जनता का आशीर्वाद है। पीएम मोदी ने नतीजों के बाद ट्वीट किया, यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।

इसे भी पढ़ें-  शादी का हर अधूरा वादा दुष्कर्म नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की पीड़िता की अपील, 67 वर्षीय बुजुर्ग को बड़ी राहत

अखिलेश की पार्टी को तगड़ा झटका

सियासी नजरिये से सबसे रोचक मुकाबला मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में हुआ। तीन दशक से सपा के कब्जे में रही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा ने छीन ली। इसी तरह, बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने बतौर भाजपा प्रत्याशी, हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चचेरी बहन और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन अर्चना यादव (सपा प्रत्याशी) चुनाव हार गईं। भाजपा की विजय सिंह यहां से विजयी हुईं।