Latest

UP Waives Registration Fees on Hybrid Cars: हाइब्रिड कारें होंगी सस्ती!, राज्य सरकार ने रजिस्ट्रेशन फीस की माफ

UP Waives Registration Fees on Hybrid Cars: हाइब्रिड कारें होंगी सस्ती!, राज्य सरकार ने रजिस्ट्रेशन फीस की माफ

UP Waives Registration Fees on Hybrid Cars: हाइब्रिड कारें होंगी सस्ती!, राज्य सरकार ने रजिस्ट्रेशन फीस माफ की। ग्राीन ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने हाइब्रिड कारों पर रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने का एलान किया है।

निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर नहीं लग रही रोक, अब 10 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क लेगा फर्स्ट स्टेप नर्सरी एवं प्ले स्कूल

 

द हिंदू बिजनेस की खबर के मुताबिक, सरकार ने जुलाई से तत्काल प्रभाव से हाइब्रिड कारों के पंजीकरण शुल्क पर 100% छूट देने की नीति लागू की। इस कदम से मुख्य रूप से मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और होंडा कार्स इंडिया जैसे निर्माताओं को फायदा होगा। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहक साढ़े तीन लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं।

सरकार के खजाने पर नहीं पड़ेगा असर

यूपी में दस लाख रुपये से कम कीमत वाले वाहनों पर 8 प्रतिशत रोड टैक्स और दस लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक कीमत वाली गाड़ियों पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाया जाता है। हालांकि, हाइब्रिड वाहनों की वर्तमान कम बिक्री के कारण रोड टैक्स माफी से प्रदेश के खजाने पर खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।

Back to top button