UP Bridge Collapse: हमीरपुर में आधी रात का तांडव; बेतवा नदी पर बन रहा पुल आंधी-तूफान में ढहा, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि (28-29 मई) एक बड़ा और हृदयविदारक हादसा हो गया। थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकान्दर परसनी और कुरारा के मवाईजार गांव को जोड़ने के लिए बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा (कंक्रीट स्लैब) अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में मलबे के नीचे दबने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Monsoon 2026 Blackout: मौसम विभाग की नई चेतावनी से देश में सूखे की आहट; उधर यूपी में 100 km/h की रफ्तार से आई आंधी-बारिश ने ली 12 की जान

रात 2 बजे आया चक्रवाती तूफान, नीचे सो रहे थे मजदूर

अधिकारियों और चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ।

SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन; नदी के पिलर पर जिंदगी की जंग

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

मृतकों की पहचान (बांदा और हमीरपुर के थे श्रमिक)

हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक गरीब मजदूर थे, जिनकी पहचान कर ली गई है:

  1. लोकेंद्र निषाद (22 वर्ष) – निवासी चिल्ला, बांदा

  2. कुलदीप निषाद (19 वर्ष) – निवासी चिल्ला, बांदा

  3. सावंत यादव (28 वर्ष) – निवासी भूरागढ़, बांदा

  4. सभाजीत (30 वर्ष) – निवासी भूरागढ़, बांदा

  5. पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34 वर्ष) – निवासी स्वासा खुर्द, हमीरपुर

  6. राजेश पाल (42 वर्ष) – निवासी अचपुरा, हमीरपुर

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख; ₹5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेतवा नदी पर हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

Exit mobile version