Site icon Yashbharat.com

UP के बस्ती में 4 युवतियों ने लगाया बाबा पर दुष्कर्म का आरोप

up

गोरखपुर। यूपी के बस्ती में स्थित संकुटीर आश्रम के बाबा और महंतों पर चार युवतियों ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

आश्रम से बचकर निकली इन युवतियों ने आरोप लगाया है कि आश्रम के बाबा सच्चिदानंद के अलावा 4 महंत भी उनके साथ दुष्कर्म करते और विरोध करने पर मारपीट करते थे।

एक पीड़िता ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘मैं छत्तीसगढ़ से हूं और 2008 में यहां आई थी, उस वक्त मेरी उम्र 12 वर्ष थी। उस समय मैं बहुत छोटी थी और समझ में नहीं आता था कि ये लोग मेरे साथ क्या कर रहे हैं। जब भी मैं विरोध करती थी तो ये ​तीन बाबा मेरे साथ जबरदस्ती करते थे। मुझे आश्रम में बंधक बनाकर रखा गया और मुझे मारा भी जाता था और लगातार मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। इस बाबा के देशभर में आश्रम हैं।’

 

बस्ती के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया, ‘बाबा के आश्रम में रहने वाली कुछ महिलाओं ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। जैसे-जैसे साक्ष्य मिलेंगे वैसे-वैसे कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।’

Exit mobile version