FEATUREDLatest

UP कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के बेटे के अपह्रत बेटे को पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़वाया

UP यूपी की आगरा पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात टल गई यहां एक नामी कंस्ट्रक्शन व्यापारी के बेटे के कतिथ तौर पर अपहरण की खबर आई। परिजनों ने ही अपहरण की पुलिस को खबर दी थी। जिसे समय रहते पुलिस ने मुक्त करा लिया। अपह्रत लड़के का नाम ईशांत बताया गया।

चेकिंग के दौरान अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार कार की डिग्गी से व्यापारी का बंधक बेटा बरामद हुआ। मामले में मैनपुरी के आकाश यादव, आशीष यादव की गिरफ्तारी की गई।

अपहरणकर्ताओं से पुलिस पूछताछ में जुटी है मामला खंदौली पुलिस का बताया गया। अपहर्ताओं ने फरीदाबाद से नोएडा के लिए कार से निकाले ईशांत को अगवा कर लिया। खंदौली टोल टैक्स पर जब टोल कटा तो जानकारी लगी परिजनों की सूचना पर एक्शन में आई आगरा पुलिस ने चेकिंग शुरू की। पुलिस के अनुसार ईशांत के ड्राइवर ने रची थी अपहरण की यह साजिश जिसका पूरा खुलासा जल्द किया जाएगा।

Back to top button