Site icon Yashbharat.com

Unlock MP: 1 Jun से राज्यों में Unlock की तैयारी, इन राज्य में 7 जून तक लॉकडाउन बरकरार

lockdown

1 Jun Unlock guideline: देश में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू मिलता दिख रहा है। यही कारण है कि लॉकडाउन का सामना कर रहे राज्यों ने अब अनलॉक यानी नियमों में ढील देने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि कर्नाटक में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ा दिया गया है।

अभी देश में सबसे ज्यादा दैनिक मामले कर्नाटक में आ रहे हैं। यानी 1 जून से नियमों में ढील को मिलेगी, लेकिन उन्हीं राज्यों में जहां कोरोना के केसों में कमी आई है। जहां लोगों को कर्फ्यू से राहत मिल सकती है उनमें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश शामिल हो सकते हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे 1 जून से राहत के संकेत दे चुके हैं, वहीं मध्य प्रदेश से भी ऐसी ही चर्चा है।

इंदौर कलेक्टर ने दिए संकेत हैं कि एक जून से शहर को जनता कर्फ्यु से मुक्ति मिल जाएगाी। इस दौरान शहर में माइक्रो कंटेन्मेंट झोन बढ़ाएंगे जाएंगे। झोनवार संक्रमण की समीक्षा कर जनता कर्फ्यु में छूट दी जाएगी।
ऐसे क्षेत्र जहां संक्रमण अधिक होगा, उस क्षेत्र को कंटेन्मेंट कर बंद किया जाएगा। पहले चरण में सब्जी किराना के बाद थोक व्यापार व निर्माण गतिविधियों को छूट मिलेगी।

बता दें, अधिकांश राज्यों ने इस महीने के आखिरी या 1 जून सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया है। माना जा रहा है कि जहां जहां हालात सुधरते हैं, वहां 1 जून से राहत मिल सकती है। अगर दैनिक मरीजों की बात करें तो इसमें भी लगातार गिरावट आ रही है और ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं।

13 मई को 3.43 लाख नए मरीज मिले थे और 3.44 लाख मरीज स्वस्थ हुए थे। उसके बाद से नए मामलों और स्वस्थ्य होने वालों के बीच दायरा बढ़ता गया है। इसमें 17 मई को 2.63 लाख नए मरीज सामने आए थे और 4.22 लाख मरीज ठीक हुए थे। इस तरह इनके बीच का दायरा बढ़कर 1.60 लाख हो गया था।

Exit mobile version