सीएम ने कहा कि कोविड से अनाथ हुए बच्चों की परवरिश के लिए हम योजना लाए हैं, इसमें अपने आस-पास ऐसे बच्चों को ढूंढकर उनका सहयोग करें। इसमें ऐसे बच्चों को 5 हजार रुपये., नि:शुल्क शिक्षा और राशन दिया जाएगा। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ेगी। हम जानते हैं कि वैक्सीन ही सुरक्षा कवच है। इसलिए वैक्सीनेशन के काम से जुड़ें अधिकतम डोज मिलें इसके प्रयास किए जा रहे हैं। वैक्सीन के बारे में कोई भ्रम ना रहे यदि हो तो समाप्त कर दें।

संक्रमण की चेन आप तोड़कर रखें वही एक उपाय है। तीसरी लहर की अभी तैयारी करनी है। सावधान रहे तो उसे हम आसानी से पकड़ लेंगे। असावधान रहे तो फैलेगा। प्रोटोकाल के अनुरूप तैयारी करें। हम अपने व्यवहार से तीसरी लहर आने ही ना दें। इसके लिए जनता को एजुकेट करना पड़ेगा।

संक्रमण रोकना नया पेशेंट मिल जाए तो तत्काल उसका इलाज कराएं। अपने वार्ड के लोगों को सुरक्षित करें। मुझे पूरा विश्वास है कोरोना हारेगा। सीएम ने कहा कि इस मानसून पेड़ लगाने से बड़ा कोई काम नहीं है। अंकुर योजना हम शुरू कर रहे हैं।

इसे अभियान बना लें। असंतुलन के कारण कई तरह की कठिनाईयां हम महसूस कर रहे हैं। इस मानसून में संकल्प लें अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाना है। आपके सहयोग से कोरोना हारेगा मानवता जीतेगी।