FEATUREDLatest

Unlock 5.0: खुल गए सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल और मनोरंजन पार्क, शर्तों के साथ रामलीला की भी अनुमति

Unlock 5.0 School, Cinema Hall and Swimming Pool Opening: अनलॉक की रणनीति के तहत आज से कुछ अहम सेवाएं बहाल होने जा रही हैं। ये सेवाएं हैं, स्कूलों का खोला जाना, स्वीमिंग पूल की अनुमति और सिनेमा हाल के साथ ही मनोरंजन पार्क शुरू होना।

हालांकि ये सेवाएं शुरू करने का फैसला पूरी तरह से राज्य सरकारों को करना है, लेकिन इस महीने के शुरू में केंद्र सरकार द्वार जारी गाइडलाइन में 15 अक्टूबर से इनकी अनुमति दी गई है।

जहां कोरोना के केस कम हैं ,वहां ये सेवाएं बहाल करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी सिनेमा घरों को सैनेटाइज किया जा रहा है।

पंजाब में स्कूल खोलने का ऐलान हो गया है, हालांकि यहां सिनेमा हाल और मनोरंजन पार्क अभी बंद रहेंगे। रामलीला का मंचन भी हो सकेगा, लेकिन नियमों का पूरा पालन करना होगा।

स्कूल: स्कूलों के खुलने का मामला लंबे समय से चल रहा है। गाइडलाइन के मुताबिक, 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। हालांकि इसके लिए पालकों की अनुमति अनिवार्य होगी। स्कूलों को सभी नियमों का पालन करना होगा। पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे कुछ राज्यों ने स्कूल खोलने की घोषणा कर दी है। वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे अधिक प्रभावित राज्यों ने अभी फैसला नहीं किया है।

 

सिनेमा हाल: सिनेमा हाल और मल्टिप्लेक्स संचालक आखिरकार सेवाएं शुरू करने को राजी हो गए हैं। हालांकि ये शुरू में कम दर्शकों के साथ सिनेमा घर खोलने के लिए राजी नहीं थे। इनका कहना था कि इनसे उन्हें नुकसान होगा। बहरहाल, गुरुवार से यूपी और पश्चिम बंगाल में सिनेमा हाल खोलने की तैयारी पूरी कर दी गई है।

स्वीमिंग पूल: सरकार से अनुमति लेकर अब स्वीमिंग पूल खोले जा सकते हैं। हालांकि अभी सीमित संख्या में ही लोगों को इसकी अनुमति होगी। पानी की शुद्धता के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। केवल 20 तैराकों को ओलंपिक-आकार के पूल में एक सत्र के दौरान प्रशिक्षित करने की अनुमति होगी। यह पूरा काम विशेष टीम की निगरानी में होगा।

 

मनोरंजन पार्क: मनोरंजन पार्क भी खोलने की अनुमति मिल गई है, हालांकि अभी एक बार में सीमित लोगों को ही टिकट दिया जाएगा। साथ ही शारीरिक दूर और सेनेटाइजेशन का ध्यान रखना होगा।

Back to top button