Tuesday, April 7, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में अवैध दुकानों हटाने के विरोध में उमा भारती ने सड़क पर किया प्रदर्शन

टीकमगढ़ में अवैध दुकानों हटाने के विरोध में उमा भारती ने सड़क पर किया प्रदर्शन। टीकमगढ़ के सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा सोमवार को की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विवादित हो गई। कार्रवाई में अस्पताल चौराहे से ईदगाह तक 25 अवैध दुकानों को हटाया गया। यह अभियान एसडीएम संस्कृति मुदित लिटोरिया और तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किया गया, जबकि यातायात प्रभारी कैलाश पटेल ने सड़क पर बढ़ती अव्यवस्था की समस्या को उठाया था।

MP में नल जल योजना में बड़ा बदलाव: अब पंचायतें संभालेंगी जिम्मेदारी, 1,000–10,000 रुपये तक देना होगा सहयोग शुल्क

टीकमगढ़ में अवैध दुकानों हटाने के विरोध में उमा भारती ने सड़क पर किया प्रदर्शन

प्रशासन के अनुसार, दुकानों के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे एम्बुलेंस और मरीजों की आवागमन में परेशानी हो रही थी। चेतावनी और मुनादी के बावजूद कब्जा नहीं हटने पर यह कार्रवाई की गई।

हालांकि, इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती खुद सड़क पर उतर आईं। उन्होंने ठेला लगाकर पोहा-जलेबी बेचना शुरू किया और इसे प्रशासन की **तानाशाही बताया। उमा भारती ने कहा कि गरीब दुकानदारों के पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना उनकी दुकानें हटाना उचित नहीं है।

उमा भारती ने दुकानदारों से अपील की कि वे बिना डर अपने ठेले वापस लगाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन से बातचीत कर सम्मानपूर्वक स्थान सुनिश्चित किया जाएगा और दुकानदारों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

यह घटना शहर में सड़क सुरक्षा और अवैध कब्जे के मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक बहस को फिर से उभारने वाली साबित हो रही है। टीकमगढ़ में अवैध दुकानों हटाने के विरोध में उमा भारती ने सड़क पर किया प्रदर्शन

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम