FEATURED

नागदा के सैन्‍यकर्मी बादलसिंह सियाचीन में शहीद

Ujjain News: नागदा जं.। सियाचीन में तैनात नागदा का सपूत बादलसिंह चंदेल बुधवार को शहीद हो गया। 27 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित ग्लेशियर पर तैनाती के दौरान बर्फ धंसने के कारण दबने से इनकी मौत हो गई। पार्थिव शरीर को वहां गार्ड आफ आर्नर देने के बाद हवाई मार्ग से इंदौर लाया जाएगा। वहां से सड़क मार्ग से संभवत शुक्रवार की शाम तक पार्थिव शरीर नागदा पहुंचेगा।

 

 

शहर के बादलसिंह पुत्र राजेंद्रसिंह चंदेल उम्र 34 वर्ष बुधवार की रात्रि में सियाचीन के समीप ग्लेशियर पर देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। सूबेदार प्रतापसिंह ने रात्रि में बादलसिंह के भाई वीरेंद्रसिंह को मोबाइल पर उनके निधन होने की सूचना दी।

Back to top button