
माउंट माउनगानुई (न्यूजीलैंड)। मनजोत कालरा की शानदार पारी की मदद से भारत शनिवार को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की तरफ बढ़ रहा है। 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 28 ओवरों में 2 विकेट पर 156 रन बना चुका है। मनजोत 76 और हार्विक देसाई 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने जोनाथम मर्लो के 76 रनों की मदद से 216 रन बनाए।
भारत को कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। भारत को पहला झटका सदरलैंड ने दिया जब उन्होंने शॉ (29) को बोल्ड किया। इसके बाद मनजोत का साथ देने शुभमन क्रीज पर उतरे और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। उप्पल ने शुभमन (31) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।