katniमध्यप्रदेश

तेवरी के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत, पिकअप ने मारी टक्कर

तेवरी के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत, पिकअप ने मारी टक्क

 

कटनी- लमतरा ओवर ब्रिज के पास गत दिवस हुए बस और ट्रक के भीषण हादसे के सदमे से अभी जिला उबर भी नहीं पाया कि एक और हादसे की खबर सामने आ गई है। इस बार यह घटना कटनी जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेवरी के समीप हुई। सोमवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी लगते ही स्लीमनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि बिलहरी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम घूघरा निवासी संतोष सेन और चंदू आदिवासी अपनी बाइक क्रमांक एमपी 21 जेडई 9048 से तेवरी की तरफ जा रहे थे जैसे ही वे लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से तेवरी गांव की तरफ मोड़ने लगे इसी दौरान कटनी से जबलपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा पिकअप क्रमांक एमपी 28 जी 9373 ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक में सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे, पिकअप युवकों को रौंदते हुए कुछ दूर आगे जाकर खड़ी हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेते हुए अस्पताल भिजवाया है।

Back to top button