संभाग स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तिलक महाविद्यालय के दो छात्रों का हुआ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चयन

संभाग स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तिलक महाविद्यालय के दो छात्रों का हुआ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चय
कटनी-संभाग स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 एवं 09 दिसंबर 2025 को शारीरिक शिक्षा विभाग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा किया गया जिसमें तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 6 छात्र और 3 छात्राओं ने सहभागिता की महाविद्यालय के छात्र करन सिंह यादव ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया और छात्र अमन पटेल ने 110 मी बाधा दौड़ में प्रथम एवं 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ l दोनों छात्रों का राज्य स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया l दोनों छात्रों की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई ने बधाइयां दी और आगे की प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की l दोनों छात्रों की इस उपलब्धियां के लिए महाविद्यालय परिवार के सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं l








